दोराहा के पास गांव चूनाकोइया खुर्द में चली गोलियां जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला भूमि विवाद से जुड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा के पास गांव चूनाकोइया खुर्द में चली गोलियां जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला भूमि विवाद से जुड़ा



दोराहा लुधियाना 9 अप्रैल (सुखवंत शाहपुर)

दोराहा के निकट गांव चूनाकोईया खुर्द में गोलियां चलने की खबरें मिली इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। इस बीच, मौके पर पुलिस अधिकारी उपस्थित हुए वहीं ग्रामीण और परिवार वालों द्वारा कहा जा रहा हैं कि यह घटना भूमि विवाद का मामला है। आपको बता दें कि दोराहा के नजदीकी गांव चूनाकोईया खुर्द में पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जग्गी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इससे पहले जग्गी को दोराहा पुलिस ने एक मामले में नामजद किया था और फिर उसे के बाद में एक अन्य मामले में शामिल किया गया। उस समय परिजनों ने मामले को झूठा बताते हुए कहा था कि यह जमीन विवाद का मामला है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आज गांव में कुछ लोगों द्वारा गोलियां चलाने की खबर है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में गांव की महिलाओं समेत कई पुरुष घायल हो गए। घायलों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही खन्ना के एसपी पवनजीत चौधरी, डीएसपी पायल हिमंत मल्होत्रा और दोराहा थाना एसएचओ जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंची डीएसपी पायल हिमंत मल्होत्रा ने बताया कि लोगों ने सूचना दी है कि गोली चली है और मौके से कारतूस भी मिले हैं, लेकिन मामले की जांच जारी है। परिवार से बात करने के लिए पहुंचे अकाली दल के पायल हलके के इंचार्ज जत्थेदार मनजीत सिंह मदनीपुर और वरिष्ठ अकाली दल नेता गुरप्रीत सिंह लापरां ने धमकाने के आरोप लगाए। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पार्टी हर पहलू पर परिवार के साथ खड़ी है। तथा आने वाले समय में इस मामले को लेकर पार्टी हाईकमान से बात कर बड़ा संघर्ष किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक किसी भी अधिकारी ने घायलों की संख्या या चलाई गई गोलियों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी।

फोटो में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें