गुरु नानक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा  का कक्षा  दसवीं और बारहवीं का नतीजा शानदार रहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरु नानक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा  का कक्षा  दसवीं और बारहवीं का नतीजा शानदार रहा

गुरु नानक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा का सी. बी. एस. सी. नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं का नतीजा बहुत शानदार रहा l स्कूल के बारहवीं कक्षा के कुल 140 विद्यार्थियों  में से शिवानी कॉमर्स ने 95.6 प्रतिशत, सहजप्रीत सिंह कॉमर्स ने 94 प्रतिशत, रसनप्रीत कौर तथा हरदीप सिंह कॉमर्स ने 93 प्रतिशत अंक, अरशप्रीत कौर कॉमर्स ने 92.6 प्रतिशत अंक, कीरत कॉमर्स ने 91.8 प्रतिशत अंक, तरनप्रीत सिंह मेडिकल ने 91.2 प्रतिशत अंक,सपनजोत कौर कॉमर्स ने 91प्रतिशत अंक, जतिन शर्मा नॉन -मेडिकल ने 90.2 प्रतिशत अंक,अरमानप्रीत सिंह मेडिकल तथा ईमनजोत कौर कॉमर्स ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल, माता -पिता, अध्यापकों  और इलाके का नाम रोशन किया l इस के अलावा  विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में बढ़िया अंक प्राप्त किये  l बिज़नेस स्टडीज़ विषय में छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए l इसी तरह एकाउंट्स विषय में 98 अंक,अंग्रेजी, पंजाबी तथा फिजिकल एजुकेशन विषय में 97अंक,केमिस्ट्री तथा इकोनॉमिक्स विषय में 95 अंक, फिजिक्स विषय में से 92 अंक, बायोलॉजी विषय में से 91अंक प्राप्त किए l

इसी तरह दसवीं कक्षा में कुल 166 विद्यार्थियों में से मंजोत कौर ने 93.3 प्रतिशत अंक, कर्मवीर कौर ने 93 प्रतिशत अंक, दीपांशी ने 92.3 प्रतिशत अंक, समृद्धि मिश्रा ने 92 प्रतिशत अंक, नंदिका ने 91.7अंक, मान्या तथा परनीत कौर ने 91.3 प्रतिशत अंक तथा मनीष कुमार ने 90.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किये l

इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरप्रताप सिंह बराड़, उप प्रधान पवित्रपाल सिंह पांगली और सारे कमेटी मेंबर्स ने स्कूल के प्रिंसिपल डी. पी. ठाकुर, समूह स्टाफ, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनकी प्रशंसा की l स्कूल प्रिंसिपल डी. पी. ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यापकों की मेहनत के परिणामस्वरूप विद्यार्थी हर क्षेत्र में उपलब्धियाँ हासिल कर इलाके में स्कूल का नाम रोशन कर रहें हैं तथा भविष्य में भी परिणाम आकाश की बुलंदियों को छूते रहेंगे l

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें