दशमेस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा का कक्षा 12वीं का परिणाम उत्कृष्ट रहा।

प्रिंसिपल कमलजीत कौर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी।
दोराहा लुधियाना, 15 मई (मुदित मोहिंदरा) क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान दशमेश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा का बारहवीं कक्षा का परिणाम शानदार 100 प्रतिशत रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल कमलजीत कौर ने बताया कि उनके स्कूल की छात्रा संदली पुत्री विजय कुमार ने कॉमर्स में 485/500 (97%) अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि तमन्ना पुत्री दीपक त्यागी ने 483/500 (96%) अंक प्राप्त करके (कॉमर्स) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है तथा नवदीप कौर पुत्री भीम सिंह ने 482/500 (96.4%) अंक प्राप्त करके (कॉमर्स) में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल कमलजीत कौर ने स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।