ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल, पायल में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल, पायल में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

दोराहा लुधियाना 25 मई

ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल, पायल में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के लिए इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में लिवरपूल, वॉल्वरहैम्प्टन, न्यू जर्सी और मैनचेस्टर हाउस ने भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं का नेतृत्व रविन्द्र सिंह, गगनप्रीत सिंह और सुमनदीप कौर ने किया। शिक्षकों की मदद और मार्गदर्शन से छात्रों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।वॉल्वरहैम्प्टन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र: गुरमनप्रीत सिंह, गुरसाहिबप्रीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, जिशान, हनी, अमन, प्रभदीप सिंह, मनवीर सिंह, सतनाम सिंह, अमरजोत सिंह।लिवरपूल हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र: संजीव, अभिजीत सिंह, जपजोत सिंह, वरिंदर, प्रभशान सिंह, जगदीप सिंह, हरमीत सिंह, दक्ष, दीक्षित। मैनचेस्टर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेता छात्र: युवराज सिंह, हरनूर सिंह, गुरविंदर सिंह, पुष्विंदर सिंह, हरविंदर सिंह, आलम, हरविंदर सिंह, जशन।विजेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष सरदार किरनप्रीत सिंह धालीवाल और प्रधानाचार्य विजय कपूर जी ने पदक प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की, और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेता है, वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होकर जीवन में ऊंची ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें