माउंट इंटरनेशनल स्कूल, में विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माउंट इंटरनेशनल स्कूल, में विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

दोराहा लुधियाना 25 मई

माउंट इंटरनेशनल स्कूल, में विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।सेवानिवृत्त कर्नल प्रेम प्रकाश इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती दलजीत कौर भंगू जी के नेतृत्व में आयोजित समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथिगण के स्वागत से की गई। विद्यार्थियों द्वारा मार्च-पास्ट के किया गया । इसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के हेड बॉय और हेड गर्ल के साथ-साथ चार सदनों – कोलंबस, महात्मा गांधी, आइंस्टाइन और दा विंसी के कप्तानों का भी चुनाव किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के गुरवीर सिंह को हेड बॉय तथा कृतिका सिंगला को हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा चार हाउस के कैप्टन व वाइस कैप्टन भी बनाए गए। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन विशाल गर्ग व स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती दलजीत कौर भंगू जी ने विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल प्रेम प्रकाश जी ने बच्चों के साथ अपने जीवन के विभिन्न अनुभव साझे किए तथा उन्हें जीवन में सदैव सच्चे व सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आदरणीय कर्नल श्री प्रेम प्रकाश जी ने बहुत ही महत्वपूर्ण पुस्तक *THE UNTOLD STORY OF EVEREST 1985* द्वारा, Colonel Ashok Pratap Tanwar , भेंट स्वरूप स्कूल के अध्यक्ष विशाल गर्ग एवं प्रधानाचार्या श्री मती दलजीत कौर भंगू जी को प्रदान की। माउंट इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से कर्नल प्रेम प्रकाश जी को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर स्कूल के समन्वयक (coordinators) श्री शेर सिंह, मैम शिखा शर्मा, मैम नवदीप कौर, मैम राजिंदर सहित समस्त स्कूल स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें