ऑक्सफोर्ड एडवांटेज मास्टरमाइंड प्रतियोगिता में छात्रों की शानदार जीत
दोराहा लुधियाना 27 मई
ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल,पायल के छात्रों ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा आयोजित ऑक्सफोर्ड एडवांटेज मास्टरमाइंड प्रतियोगिता (उत्तर क्षेत्र) में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतियोगिता में हमारे छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया। जिनमें से ग्रीशा जैन (नर्सरी) कुलदीप कौर (केजी-1) मेहरवान सिंह (केजी-2) करणवीर सिंह ( कक्षा-1) गुरपताप सिंह ( कक्षा-2) मननूर सिंह(कक्षा-3) अरशदीप सिंह(कक्षा-4) नव्या (कक्षा-5)दमनप्रीत सिंह (कक्षा-6)कशिश अरोड़ा (कक्ष-7) हरनूर कौर (कक्षा-8) विजेता रहे।
विजेता छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। स्कूल के अध्यक्ष सरदार किरनप्रीत सिंह धालीवाल, प्रधानाचार्य श्री विजय कपूर और मुख्याध्यापिका श्रीमती अंशु ने छात्रों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस जीत ने हमारे स्कूल की उपलब्धियों में एक ओर मील पत्थर जोड़ दिया है और हमें उत्कृष्टता के माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि वे अपने भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करेंगे।