दोराहा पुलिस ने 10 ग्राम हीरोइन सहित एक को किया काबू
दोराहा लुधियाना 30 अक्टूबर ( प्रीति वर्मा )
दोराहा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक स्कूटर पर बैठे व्यक्ति से 10 ग्राम हीरोइन बरामद कर उसे पर मामला दर्ज कर काबू कर लिया गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त ने बताया कि ए एस आई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित शकी पुरुषों और वाहनों की जांच के लिए गांव बेगोवाल से नहर पुल रामपुर की तरफ जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में एक व्यक्ति सफेद रंग के स्कूटर पर खड़ा हुआ दिखाई दिया जो के पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और उसने अपनी जेब में से एक छोटा सा लिफाफा जमीन पर फेंक दिया पुलिस द्वारा उसे व्यक्ति की तलाशी के दौरान वह जमीन पर फेक हुए लिफाफे की जांच की तो उसमें 10 ग्राम हीरोइन बरामद हुई वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया वहीं आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव रामपुर पर के रूप में हुई
फोटो मैं आरोपी के साथ पुलिस पार्टी