ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की दोराहा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित


दोराहा लुधियाना 30 अक्टूबर ( प्रीति वर्मा )
ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की दोराहा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों के अलावा, ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरविंदर सिंह हीरा, चेयरमैन नगिंदर सिंह बिल्लू और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन से जुड़े नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए और चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से भगवान सिंह जी, उपाध्यक्ष दविंदर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरविंदर कौर गौरी, अध्यक्ष सुरिंदर कौर मांगट, मुख्य सचिव रमनप्रीत कौर, परमिंदर कौर, जिला संगरूर अध्यक्ष बलजीत सिंह, रूपनगर अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, जिला चमकौर साहिब अध्यक्ष बलजिंदर सिंह गोगी, हल्का पायल अध्यक्ष सतपाल सिंह, हल्का घूम कलां अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, हल्का आतम नगर अध्यक्ष सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।
नियुक्ति पत्र प्रदान करते पदाधिकारी