दोराहा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का सेहत मंत्री ने अचानक किया निरीक्षण उपस्थित स्टाफ को दी हिदायत 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का सेहत मंत्री ने अचानक किया निरीक्षण उपस्थित स्टाफ को दी हिदायत

दोराहा लुधियाना  7 नवंबर
आज दोराहा जीटी रोड पर बने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर अचानक सेहत मंत्री बलवीर सिंह पहुंचे और सेंटर का निरीक्षण किया इस मौके उनके द्वारा पाई गई  कमियों के संबंध में सिविल सर्जन को हिदायत दी गई
इस मौके प्रेस से बात करते हुए सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि इस 30 बेड के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में जल्द ही सभी डॉक्टर स्टाफ व सामान उपलब्ध करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की जा चुकी है वहीं उन्होंने कहा कि यह हेल्थ सेंटर जीटी रोड पर बना है  और इसे इमरजेंसी के लिए 24 घंटे के लिए खोला जाएगा क्योंकि अक्सर सड़क हादसे के चलते मरीज को लुधियाना के लिए रैफर किया जाता है इस मौके निरीक्षण के उपरांत उन्होंने हेल्थ सेंटर परिसर में पौधे लगाने के भी निर्देश दिए वहीं उनके निरीक्षण के दौरान हेल्थ सेंटर में कुछ खामियां नजर आई जिसके संबंध में उन्होंने उपस्थित स्टाफ को उन्हें दुरुस्त करने की हिदायत दी यहां यह बात जिक्र योग है की करीब 9 करोड़ की लागत से बनी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की इमारत पिछले लंबे समय से डॉक्टर के इंतजार में है बहुत सी समाज सेवी संस्थाओं द्वारा रोष प्रदर्शन के बाद इस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में शहर की डिस्पेंसरी को शिफ्ट किया गया था वहीं अब सेहत मंत्री के दौरे के उपरांत शहर वासियों की उम्मीद की किरण  नजर आ रहा है क्योंकि आज सेहत मंत्री हेल्थ कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण करके गए हैं जिससे लोगों को एक आस जागी है कि इस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में सभी प्रकार की सेहत सुविधा जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी
फोटो मैं निरीक्षण करते सेहत मंत्री
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें