आम आदमी पार्टी ने कद्दों जोन से जिला परिषद चुनाव के लिए युवा नेता अभय सिंह बैंस को मैदान में उतारा 
दोराहा लुधियाना 3 दिसंबर ( प्रीति वर्मा ) आम आदमी पार्टी ने कद्दों जोन में जिला परिषद चुनाव के लिए युवा और उत्साही नेता अभय सिंह बैंस को अपना उम्मीदवार चुना है। इस मौके पर अभय बैंस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हलका विधायक इंजीनियर मनिंदर सिंह गयासपुरा का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और कहा कि उनके दिए आशीर्वाद और भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे अभय बैंस ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वह आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, पारदर्शी शासन और विकास मॉडल के बारे में हर घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सामने सच्चे काम और जन-केंद्रित सोच की एक नई मिसाल कायम की है। अभय बैंस ने आगे कहा कि चुनाव जीतकर वह हलके के लोगों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से अभय बैंस के चुनाव से युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है और लोगों को भी पार्टी की जनहितैषी नीतियों की खास तारीफ मिल रही है। इस समय उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष अविनाशप्रीत जल्ला ने भी आशीर्वाद दिया। क्षेत्र की पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर उनके चुनाव अभियान में सहयोग करेंगे।