दोराहा में एस एस पी खन्ना द्वारा पुलिस कर्मचारियों से की गई मीटिंग, चुनाव के मध्य नजर दिए गए दिशा निर्देश
दोराहा लुधियाना 13 दिसंबर ( प्रीति वर्मा )

आज दोराहा में एस एस पी खन्ना डॉ ज्योति यादव बैंस पहुंचे और पुलिस कर्मचारियों के साथ मीटिंग करी इस मौके उनके द्वारा पुलिस कर्मचारियों को ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनाव के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए
इस मौके बातचीत करते हुए एसएसपी खन्ना डॉ ज्योति यादव बैंस ने बताया कि दोराहा के 67 बूथों में से 17 बूथ संवेदनशील है जिन पर इलेक्शन कमीशन के दिशा निर्देश पर पुलिस फोर्स लगाई गई है और जो ब्रीफिंग है वह भी इलेक्शन कमिशन की हिदायत को ध्यान में रखकर की जा रही है उन्होंने कहा कि चुनाव को शांति से करवाने के लिए पुलिस द्वारा पूर्ण प्रबंध किए गए हैं इस मौके उन्होंने वोटरों को अपना मतदान करने की भी अपील करी
फोटो मैं दिशा निर्देश देते एस एस पी खन्ना