हल्का पायल के विधायक ने 140 के करीब जरूरतमंद परिवारों को कच्चे मकान पक्के करने के लिए बांटे सेंशन पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्का पायल के विधायक ने 140 के करीब जरूरतमंद परिवारों को कच्चे मकान पक्के करने के लिए बांटे सेंशन पत्र

दोराहा लुधियाना 13 दिसंबर ( प्रीति वर्मा  )

आज पायल की अनाज मंडी में दोराहा, पायल, मलोद के जरूरतमंद परिवार जिनके मकान कच्चे थे को पक्का करने के लिए सेंशन पत्र सौंपने के लिए कार्यक्रम करवाया गया जिसमें मुख्य रूप से हल्का विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा पहुंचे और करीब 140 लोगों को सेंशन पत्र सौंपे इस मौके बातचीत करते हुए हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा जरूरतमंद लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया जाता रहा है उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल दौरान लोगों द्वारा बार-बार कच्चे मकान पक्के करने के लिए फॉर्म भरे गए परंतु आज तक किसी को नहीं मिला वहीं उन्होंने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जितने भी लोगों द्वारा कच्चे मकान पक्के करने के लिए फॉर्म भरे गए थे सभी के सेंशन हो चुके हैं और जिन के रह गए वह भी जल्दी हो जायेगे उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विकास कार्य के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की जरूरत का भी ध्यान रख रही है इस मौके उनके साथ दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू, दोराहा नगर कौंसिल के कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल व अन्य उपस्थित हुए

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें