दोराहा पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन सहित एक को किया काबू मामला दर्ज 
दोराहा लुधियाना 13 जनवरी ( प्रीति वर्मा )
दोराहा पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसे 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित पेट्रोलिंग कर रहे थे और जैसे ही वह बोपाराए रोड की तरफ पहुंचे तो उन्हें एक नौजवान आता हुआ दिखाई दिया जिस पर उन्हें शक हुआ तो पुलिस पार्टी द्वारा नौजवान को काबू कर तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया वहीं आरोपी की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव गुरदीतपुरा के रूप में हुई
फोटो मैं आरोपी के साथ पुलिस पार्टी