दोराहा जीटी रोड पर ट्रक चालक ने साइकिल सवार को कुचला हुई मौत ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार
दोराहा लुधियाना 28 फरवरी ( प्रीति वर्मा )
दोराहा जीटी रोड पर पनसप के गोदाम के पास एक साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रक चालक द्वारा बुरी तरह से कुचल दिया गया जिसके चलते साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई वह ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीतिया नंद पांडे निवासी अड़चने न्यूकॉन फैक्ट्री में काम करता था बीती श्याम वह अपने काम से साइकिल पर घर लौट रहा था वह जैसे ही वह दोराहा जी टी रोड पर पनसप के गोदाम के पास पहुंचा तो उसे एक ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई