दोराहा में चल रहे मास्टर कप में टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया
दोराहा लुधियाना 21 मार्च ( प्रीति वर्मा )
दोराहा के कश्मीर गार्डन ग्राउंड में चल रहे 40 साल से ज्यादा उम्र के क्रिकेट खिलाड़ियों के क्रिकेट मुकाबले में पहुंची टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि यह एक साप्ताहिक क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसमें 40 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस खेल मुकाबले में आज कुल तीन मैच हुए, जिसमें सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस खेल मुकाबले में पहला मैच राज क्रिकेट क्लब और ब्रदर क्रिकेट क्लब खानपुर के बीच हुआ, जिसमें राज क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच नाभा यूनाइटेड क्लब और रॉयल क्लब मानसा के बीच हुआ, जिसमें रॉयल क्लब मानसा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर यह मैच जीत लिया। तीसरा मैच टच क्रिकेट क्लब और फ्रेंड क्लब जगराओं के बीच हुआ, जिसमें टच क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर यह मैच जीत लिया। आयोजक शारू कपूर ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ खिलाड़ियों का खेल में अनुभव देखने को मिल रहा है, जिससे शानदार खेल का प्रदर्शन हो रहा है और खिलाड़ियों में काफी उत्साह भी दिख रहा है।