शक्ति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा का 8 वीं क्लास का रिजल्ट शानदार रहा
दोराहा लुधियाना 12 अप्रैल – ( प्रीति वर्मा )
शक्ति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा के स्टूडेंट्स ने आठवीं क्लास में अच्छा परफॉर्म करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए इस मौके प्रिंसिपल जतिंदर शर्मा और वाइस प्रिंसिपल नीरज शर्मा ने बताया कि आठवीं क्लास के रिजल्ट में स्कूल के स्टूडेंट हिमाशु पुत्र रमेश कुमार ने 426 मार्क्स लेकर पहला, महक पुत्री सुखदेव सिंह ने 423 मार्क्स लेकर दूसरा और मनप्रीत पुत्री
राजिंदर सिंह ने 414 मार्क्स लेकर स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया है। इन स्टूडेंट्स के अलावा स्कूल के सभी स्टूडेंट्स ने अच्छे मार्क्स हासिल किए हैं।
प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा और वाइस प्रिंसिपल नीरज शर्मा ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी और उनकी मेहनत की तारीफ की और कहा कि यह रिजल्ट स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स की मिली-जुली कोशिश का नतीजा है। इस मौके पर सुमन शर्मा, इंदरपाल कौर, सीमा रानी, सीमा कपूर, राजीव वैद, अजीतपाल सिंह वगैरह मौजूद थे।