दोराहा के साथ लगते गांव विशनपुर में फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भयानक आग, 7 महिलाएं जख्मी 2 की हालत गंभीर

आग पर काबू पाने को लगी 50 से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग अभी भी बाकी
दोराहा लुधियाना 25 अप्रैल ( प्रीति वर्मा )
आज दोराहा के नजदीक गांव विशनपुर में भी बी लाल स्टील फैक्ट्री में दोपहर को अचानक धमाके के साथ भयानक आग लग गई और देखते ही देखते आसमान मैं धुएं का बादल बन गया वहीं इस हादसे में सात महिलाओं के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लगी भयानक आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है परंतु अभी तक पूरी तरह से आकर काबू नहीं पाया जा सका वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पायल एस एच ओ दोराहा हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा पहुंचे और घटना का जायजा लिया
क्या कहना है एस एच ओ दोराहा आकाश दत्त का
घटनास्थल पर मौजूद एस एच ओ दोराहा दत्त ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी वह मौके पर पहुंचे हैं और अभी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है परंतु वह कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया
क्या कहना है हल्का विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा का
जैसे ही हादसे के बारे में हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा को पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंचे हुए अधिकारियों से जायजा लिया इस मौके हलका विधायक ने कहा कि अगर फैक्ट्री वालों की कोई लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी
या यह बात वर्णन योग्य की फैक्ट्री में इतनी भयानक आग लग गई वह सात लोग हादसे का शिकार हुए वहीं फैक्ट्री का कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था और ना ही फैक्ट्री में हादसे के उपरांत नजर आया
वहीं बता दे के इस आग पर काबू पाने के लिए 50 से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियां आ चुकी है परंतु आग पर अभी तक पूरी तरहां से काबू नहीं पाया जा सका
हादसे में घायल महिलाओं के नाम
इस हादसे में मीणा और अंजलि निवासी गांव कद्दों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लुधियाना के निजी हस्पताल मैं दाखिल करवाया गया
वहीं इस हादसे मैं घायल हुए अन्य 5 महिलाएं देविका, बिमला , सोनी, सुरजीत,कुलविंदर कौर को दोराहा के निजी हस्पताल मैं दाखिल करवाया गया वहीं प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाने के उपरांत इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी के आग फैक्टरी वालों की लापरभाई से लगी या कोई ओर कारण था