गंगा एक्रो वूल फैक्ट्री विवादों में कर्मचारियों ने किया हंगामा रोष, स्वरूप जीटी रोड किया जाम
दोराहा लुधियाना 28 अप्रैल ( प

आज सुबह दोराहा के पास बनी गंगा एक्रो बुल कंपनी के कर्मचारियों द्वारा रोड पर धरना दे जीटी रोड जाम कर दिया और फैक्ट्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया गया इसके उपरांत फैक्ट्री कर्मचारी द्वारा फैक्ट्री के मुख्य गेट पर धरना देर उसे पर हंगामा किया गया इस मौके भारी पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा
बता दें कि सैकड़ो की तादाद में कर्मचारियों ने जीटी रोड पर और फैक्ट्री के मुख्य गेट पर हंगामा कर फैक्ट्री मैनेजमेंट पर गंभीर दोष लगाए वही हालातो को सुलझाने की कोशिश में फैक्ट्री अधिकारी कई घंटे तक कर्मचारियों के साथ बातचीत में लग रहे परंतु कर्मी अपनी बात पे अड़े रहे और लंबा समय प्रदर्शन और धरना चलता रहा
इस मौके बातचीत करते हुए महिला कर्मचारी रेखा रानी ने बताया की फैक्ट्री द्वारा वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई और सिर्फ 26 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है वही अन्य कर्मचारियों ने बताया की फैक्ट्री मालिक द्वारा 11 घंटे काम करवा कर उन्हें 8 घंटे की वेतन दी जा रही है और रात में 13 घंटे काम करवाया जा रहा है और जहां यह मजदूर काम करते है वहां गर्मी बहुत है और पानी की बोतल ले जाने की भी अनुमति नहीं है वही धरना करियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती या धरना ऐसे ही जारी रहेगा वही फैक्ट्री अधिकारी का मालिक धरना कार्यों को शांत करने में जुटे रहे परंतु धरना कारी ने उनकी एक न सुनी लंबे समय तक चलता रहा इस मौके पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को संभाले रहे वही इस मामले के चलते मौके पर कोई भी लेवर अधिकारी नहीं पहुंचा जो की लेबर से ताल मिलाकर स्थिति संभाला सकता और उनकी बात को अधिकारियों तक सही मायने में पहुंचता वही धरनाकरियों के साथ फैक्ट्री के मालिक द्वारा बातचीत करने का प्रयास किया गया जब पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने सिर्फ यही कहा कि उनकी तरफ से पर्याप्त वेतन दिया जा रहा है वहीं 8 घंटों के बदले 11 घंटे काम करवाने के सवाल पर दूर भागते नजर आए