दोराहा थाना मैं तैनात एस एच ओ आकाश दत्त को डीजीपी ने प्रशंसा पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया 
दोराहा लुधियाना 5 मई
दोराहा में तैनात इंस्पेक्टर आकाश दत्त (SHO) को DGP पंजाब गौरव यादव ने सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रिसिएशन और कैश प्राइज़ से सम्मानित किया। आकाश दत्त को यह सम्मान ईमानदारी और लगन से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए मिला। इस मौके पर SHO आकाश दत्त ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी, लगन और मेहनत से अपनी ड्यूटी करते रहेंगे। इस मौके पर SSP डॉ. दर्पण अहलूवालिया,भी मौजूद थे।