14 साल के मासूम की हत्या कर लाश को टोबे में फेंकने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज
दोराहा लुधियाना 10 मई ( प्रीति वर्मा )
दोराहा के साथ लगते गांव कटाना साहिब में शमशान घाट में बने टोबे के पास खून से सने कपड़े मिलने पर जहां इलाके में दहशत का माहौल बन गया वही मौके पर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी पहुंची वह गोताखोरों की सहायता से टोबे की जांच की गई तो टोबे में से करीब 14 वर्ष के लड़के की नग्न हालत में लाश मिली वहीं पुलिस द्वारा गांव के पूर्व सरपंच के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कटाना साहिब के पूर्व सरपंच बक्शी सिंह ने पुलिस को बयान दिया के वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकर वापस आ रहा था तो गुरुद्वारा साहिब के सामने शमशान घाट के अंदर बने टोबे के पास काफी भीड़ जुटी हुई थी और जैसे ही वह मौके पर पहुंचा तो देखा की टोबे के किनारे पर खून से सने कपड़े पड़े थे वहीं मौके पर पुलिस पार्टी भी पहुंच गई व उन्होंने गोताखोरों की मदद से टोबे की जांच करी तो टोबे में से करीब 14 वर्ष के लड़के की नग्न हालत में लाश मिली वहीं बक्शी सिंह ने बताया कि लाश देखने पर पता चला कि यह लड़का अक्सर गुरुद्वारा साहिब के आसपास घूमता दिखाई देता था वही पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी
क्या कहना है दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त का
जब इस मामले के संबंध में एस एस ओ आकाश दत्त से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर भिन्न भिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे का विसरा जांच के लिए भेजा गया है जिससे उसकी मौत का कारण पता चल सके वहीं बच्चों के साथ दुष्कर्म होने की उनके द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई उन्होंने कहा कि जब तक रिपोर्ट नहीं आता कुछ भी कहना संभव नहीं
है