दोराहा पब्लिक स्कूल के कक्षा XII के छात्रों ने CBSE परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा पब्लिक स्कूल के कक्षा XII के छात्रों ने CBSE परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया।

दोराहा लुधियाना 15 मई। ( प्रीति वर्मा )

दोराहा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिचय देते हुए तीनों कैटेगरी – कॉमर्स, मेडिकल और नॉन-मेडिकल में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में वाणी शर्मा ने 95.8% अंक लेकर पहली पोजीशन हासिल की, नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में जसदीप सिंह ने 94.4% अंक लेकर दूसरी पोजीशन हासिल की, मेडिकल स्ट्रीम में अगमजोत कौर ने 93.6% अंक लेकर तीसरी पोजीशन हासिल की। इसके बाद करनदीप सिंह ने 89%, हरकरन सिंह ने 88.8%, हरसिमरन कौर ने 87.4%, गुरनूर सिंह ने 86.8%, अक्षिता नरिंदर मिश्रा ने 86.4%, शिवांकी सोम ने 86% अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सुखपाल सिंह, चेयरपर्सन उमाल कौर, दोराहा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर जपवीर सिंह ने 12वीं के शानदार रिजल्ट के लिए स्कूल के स्टूडेंट्स, उनके पेरेंट्स और टीचर्स को बधाई दी। स्कूल डायरेक्टर तपवीर सिंह ने स्टूडेंट्स की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की और कहा कि ये रिजल्ट स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत, टीचर्स की गाइडेंस और पेरेंट्स के सपोर्ट का नतीजा है। स्कूल प्रिंसिपल मोनिका सरवाल ने स्टूडेंट्स की इस कामयाबी पर गर्व जताया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि कड़ी मेहनत और डिसिप्लिन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें