पप्पू पास हो गया शहर की चर्चा को लगा विराम तीन वार्ड जीत किया नए इतिहास का आगाज

दोराहा लुधियाना 29 मई ( प्रीति वर्मा )
दोराहा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू को आम आदमी पार्टी द्वारा तीन सीट दी गई जिन पर उनकी धर्मपत्नी, पुत्र, वह खुद चुनाव मैदान में उतरे थे वही सुदर्शन शर्मा पप्पू को तीन वार्ड मिलने पर जहां शहर में चर्चा गर्म गई थी वहीं प्रधान पप्पू द्वारा तीन वार्ड जीत कर नया इतिहास रच दिया गया बता दें कि सुदर्शन शर्मा पप्पू लंबे समय से राजनीति में है और इस बार चुनाव जीत सुदर्शन शर्मा पप्पू 7 वी बार काउंसलर बने हैं और उनका विजय रथ लगातार चलता जा रहा है वही इस बार उनके बेटे अनमोल शर्मा द्वारा अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ जीत दर्ज की गई वहीं शहर में आम चर्चा चल रही है कि इस बार फिर पप्पू पास हो गया और विपक्षी पार्टियों हराने में नाकाम रही बता दे के सुदर्शन शर्मा पप्पू पिछले 35 वर्षों से दोराहा शहर में राजनीतिक मैदान में है और लगातार सात बार वह अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं और वह कभी भी नहीं हारे वही सुदर्शन शर्मा पप्पू की जीत के आगाज से उनके घर के बाहर उनके समर्थकों और प्रशंसकों का तांता लग गया