परिवार गया था रिश्तेदारी में चोरों ने घर पर किया हाथ साफ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिवार गया था रिश्तेदारी में चोरों ने घर पर किया हाथ साफ 

लाखों के गहने व कीमती सामान किया चोरी

दोराहा लुधियाना 14 जून (प्रीति वर्मा )

दोराहा के जैपूरा रोड पर रहते जसविंदर सिंह के घर पर चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे घर में पड़े गहने व अन्य कीमती सामान जिसकी कीमत करीब 3:50 लाख रुपए चुरा लिया जिसकी सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी

वही मकान मालिक जसविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था और उनका बेटा परिवार सहित ससुराल गया हुआ था उन्हें आज पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है जिस पर जब घर आकर देखा तो चोरों द्वारा घर के सभी तारे तोड़कर कीमती सामान चुराया गया वहीं पीड़ित ने बताया कि उनके करीब 3:50 लाख रुपए का नुकसान हो गया वहीं पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की गई

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें