गांव बुआनी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों के अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका पर लगाए गंभीर आरोप

दोराहा, 15 अप्रैल (मुदित मोहिंदरा)
दोराहा के निकट बुआनी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के अभिभावक स्कूल के सामने एकत्र हुए और स्कूल की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा उन पर बच्चों के अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि जिन बच्चों ने करीब 2 वर्ष पहले पांचवीं कक्षा की परीक्षा पास की थी, उनके प्रमाण पत्र अभी तक बच्चों को नहीं दिए गए हैं, जबकि अभिभावकों ने पांचवी कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद प्रत्येक प्रमाण पत्र के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका को 200 रुपये का भुगतान किया था जब भी बच्चों के अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका से इस बारे में पूछा तो उन्होंने अभिभावकों को कोई ठोस जवाब नहीं दिया और उल्टा उनके साथ ही दुर्व्यवहार किया। गांव की पंचायत ने कई बार इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन प्रधानाध्यापिका ने प्रमाण पत्र जारी नहीं किए। आज जब प्रमाण पत्र स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को प्रमाण पत्र जारी नहीं किए। इसके विपरीत शर्त यह रखी गई कि बच्चों को प्रमाण पत्र तभी दिए जाएंगे जब उनके माता-पिता पहले प्रधानाध्यापिका के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगे गे जब इस मामले के सम्बन्ध मैं प्रधानाध्यापिका संगीता छाबड़ा से इन गंभीर आरोपों के सम्बन्ध मैं बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया। इस मामले संबंधी गांव बुआनी के सरपंच करनैल सिंह ने कहा कि मुख्य अध्यापिका द्वारा समय पर प्रमाण पत्र जारी न करना तथा अभिभावकों के साथ दुव्र्यवहार करना बेहद निंदनीय है तथा गांव बुआनी की समूह पंचायत जल्द ही इस मामले में कार्रवाई के लिए शिक्षा क्षेत्र के उच्च अधिकारियों से संपर्क करेगी।
फोटो में स्कूल गेट के सामने खड़े अभिभावक
।