
दोराहा, 19 फरवरी (प्रीति वर्मा ) पंजाब के सबसे बड़े निगम लुधियाना की सबसे युवा शिक्षित मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर 20 फरवरी दोपहर दो बजे अपने पैतृक शहर दोराहा पहुंच रही हैं। इस अवसर पर उनका दोराहा के मुख्य बाजार में भव्य स्वागत किया जाएगा। अपने शहर का नाम रोशन करने वाले नवनियुक्त मेयर पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने शहर के दौरे पर आयेंगे अपने पैतृक शहर दोराहा पहुंचने पर आप नेताओं के अलावा शहर के निवासियों और दुकानदारों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के स्वागत के लिए पूरे शहर में स्वागत बोर्ड भी लगाए गए हैं।