- दोराहा लुधियाना 19 फरवरी ( प्रीति वर्मा )
तीन दिन से दोराहा नहर में गिरी गाय को बचाने के लिए नगर कौंसिल दोराहा के अध्यक्ष सुदर्शन कुमार शर्मा व कार्यकारी अधिकारी हरनरिंदर सिंह के नेतृत्व में श्री विष्णु दत्त शर्मा अधीक्षक सफाई व श्री अश्वनी कुमार सफाई निरीक्षक की देखरेख में नहर में गिरी गाय को बचाने के प्रयास किए गए। दोराहा नगर परिषद के कर्मचारियों ने गाय को नहर से निकालने के लिए काफी प्रयास किए। नहर में तैर रही इस गाय को डी-मार्ट लुधियाना के नजदीक नगर परिषद दोराहा के सफाई कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से नहर से बाहर निकाला। इस गाय को दोराहा शहर की गौशाला में देखभाल के लिए भेज दिया गया है। इन सफाई कर्मचारियों की बहादुरी को देखते हुए नगर परिषद दोराहा के अध्यक्ष श्री सुदर्शन कुमार शर्मा द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।