विधायक ग्यासपुरा ने गांव बरमालीपुर की गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगाने का किया उद्घाटन
दोराहा लुधियाना, 18 मार्च (मुदित मोहिंद्रा) पायल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने गांव बरमालीपुर की गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगाने का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने मौजूदा सरपंच करमजीत सिंह तूर के नेतृत्व में गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेकर संतोष व्यक्त किया। हलका विधायक इंजीनियर मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि गांव बरमालीपुर के विकास कार्यों के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव का विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच करमजीत सिंह तूर व समस्त ग्राम पंचायत ने उन्हें गुरु का आशीर्वाद प्राप्त सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस समय पीए मनजीत सिंह डीसी, बीडीपीओ मिस सुम्रिता, पवनदीप सिंह जेई, बीडीओ कमल भारती, अध्यक्ष गगन वर्मा, पंच गुरतेज सिंह, पंच जुपिंदर सिंह, पंच चरणजीत कौर, पंच जगदेव सिंह, पंच आसा रानी, पंच कमलजीत कौर, पंच सिमरनजीत कौर, पूर्व पंच जगबीर सिंह जग्गा, तरनदीप सिंह, यूथ नेता जसप्रीत सिंह, यूथ नेता मनदीप सिंह, श्री विजय कुमार, जबरजंग सिंह, अध्यक्ष रणजीत सिंह नोना, दर्शन सिंह, मास्टर दलजिंदर सिंह, जगपाल सिंह, अमनदीप सिंह, फरनी व कई अन्य उपस्थित थे।