गांव अलूना तोला में बाजीगर धर्मशाला का शिलान्यास 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांव अलूना तोला में बाजीगर धर्मशाला का शिलान्यास

विकास कार्य निरंतर पूरे किए जाएंगे- विधायक ग्यासपुरा

दोराहा लुधियाना 18 मार्च सुखवंत शाहपुर की रिपोर्ट

 

पायल विधानसभा क्षेत्र के गांव अलूना तोला में बाजीगर धर्मशाला का शिलान्यास विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने सरपंच व पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर बीडीपीओ श्रीमती सुम्रिता सहित जेई पवनदीप सिंह व पंचायत सचिव कमल भारती विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके बाद सरपंच रमनदीप कौर चीमा, पत्नी हरविंदर सिंह चीमा व ग्रामीणों ने विधायक ग्यासपुरा सहित बीडीपीओ का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ग्यासपुरा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव में विकास कार्य सुचारू रूप से चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर सरपंच रमनदीप कौर चीमा व उनके पति हरविंदर सिंह चीमा ने गांववासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए हलका विधायक, बीडीपीओ दोराहा व अन्य पंचायत विभागों, दोराहा कार्यालय के साथ तालमेल करके गांव के विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा तथा गांववासियों व पंचायत सदस्यों के सहयोग से गांव को तरक्की व खुशहाली की ओर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत सदस्य सुरिंदर कौर, गुरमेल सिंह, जोगिंदर सिंह, सुखवीर सिंह, कुलजिंदर सिंह, गुरप्रीत कौर, परमजीत कौर ने गांव के विकास कार्यों को पूरा करने में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पीए मनजीत सिंह डीसी व हरविंदर सिंह चीमा, चरणजोत सिंह चीमा, प्रीति, गुरप्रीत सिंह, बिंदर, हरजिंदर सिंह, हरचंद व अन्य उपस्थित थे।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें