दोराहा पुलिस ने 10 ग्राम हीरोइन के साथ दो नौजवानों को किया काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा पुलिस ने 10 ग्राम हीरोइन के साथ दो नौजवानों को किया काबू

दोराहा लुधियाना 24 मार्च

दोराहा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों को काबू कर तलाशी के दौरान उनसे 10 ग्राम हीरोइन बरामद की पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस एच ओ जसविंदर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे तो वह गांव मालीपुर कट मौजूद थे तो खन्ना की तरफ से सर्विस रोड पर एक मोटरसाइकिल आता हुआ दिखाई दिया जिस पर दो नौजवान सवार थे मोटरसाइकिल चालक पुलिस पार्टी को खड़ा देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल पीछे को मोड़ने की कोशिश की जिसे पुलिस द्वारा तुरंत काबू कर लिया गया वहीं पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के सीट के नीचे से 10 ग्राम हीरोइन बरामद की गई पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर उन पर मामला दर्ज कर लिया वहीं आरोपियों की पहचान दिलगिर सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी रायपुर राजपूत के रूप में हुई

फोटो में आरोपियों के साथ पुलिस पार्टी

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें