दोराहा पुलिस ने 39 किलो भूकी चूरा पोस्ट सहित दो को किया काबू 
दोराहा लुधियाना 24 मार्च
दोराहा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक ट्रक की तलाशी लेने के उपरांत उसमें से 39 किलो भूकी चूरा पोस्ट बरामद कर ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को काबू किया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोराहा थाना के एस एच ओ जसविंदर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह द्वारा गश्त दौरान गांव बरमालीपुर कट पर मौजूद थे तो उन्हें एक ट्रक खड़ा हुआ दिखाई दिया जिस पर शक होने पर ट्रक की तलाशी लेने के उपरांत ट्रक के केबिन में से 39 किलो भूकी चूरा पोस्ट बरामद हुई पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और उसके साथी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया वहीं आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी पवा ख़ाकट तरणप्रीत सिंह निवासी धुर कोट के रूप में हुई
फोटो मैं आरोपियों के साथ पुलिस पार्टी