कामरेड अनुराग पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष व कामरेड रमन मल्होत्रा राज्य सचिव बने

दोराहा, 24 मार्च (मुदित महिन्द्रा) — पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष की गई राज्य स्तरीय मीटिंग में पी.एम .आर. ए के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कामरेड को नई जिम्मेवारियां सोपी गई । इस बारे जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सीनियर कामरेड पंकज सूद दोराहा ने आज जहां प्रेस नोट जारी करते हुए बताया के इस मीटिंग में उपस्थित सभी कामरेड की सहमति से लुधियाना के कामरेड अनुराग सिंह को पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का राज्य प्रधान व कामरेड रमन मल्होत्रा को स्टेट जनरल सचिव नियुक्त किया गया । इसके साथ कामरेड राजेश पुरी को लीगल एडवाइजर , कामरेड बृजेश कुमार को वर्किंग प्रधान , कामरेड हरमीत सिंह को ऑर्गेनाइजिंग सचिव व कामरेड प्रिंस शर्मा को खजांची बनाया गया। जहां वर्णनीय है कि एसोसिएशन के नवनियुक्त स्टेट प्रधान कामरेड अनुराग सिंह अपने साथी कामरेडों को इंसाफ दिलाने के लिए दवा कंपनियों के साथ पिछले कई वर्षों से शांतिपूर्ण संघर्ष करते आ रहे हैं और उनके द्वारा की गई मेहनत को देखते ही अब उनको पी.एम .आर .ए का स्टेट प्रधान बनाया गया है । इस अवसर पर लुधियाना के प्रधान कामरेड धर्मेंद्र सिंह , लुधियाना के जनरल सचिव कामरेड विकास पराशर , कामरेड जी.एस.पुरी , कामरेड प्रवीण भारद्वाज , कामरेड गुरचरण सिंह , कामरेड जतिन कालड़ा , कामरेड संजीव शर्मा , कामरेड जगजीत सिंह , कामरेड मनदीप रावत , कामरेड अजीत सिंह , कामरेड रोशन , कामरेड श्याम विशिष्ट , कामरेड जगदीप सिंह , कामरेड रघु , कामरेड हरजिंदर सिंह , व अन्य ने नए चुने गए साथियों को मुबारकबाद दी है ।
फोटो — पी.एम.आर .ए की राज्य स्तरीय मीटिंग में उपस्थित कामरेड।