प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर कौंसिल दोराहा ने कई बड़े आधारों को लगाई सील

दोराहा लुधियाना 24 मार्च
आज दोराहा शहर में नगर कौंसिल द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई आज दोपहर नगर कौंसिल अधिकारियों ओर कर्मचारियों का एक बड़ा दस्त पुलिस को साथ लेकर शहर के प्रमुख व्यापारियों के दरवाजे पर पहुंचा वह उनके आधारों को सील लगा दी बता दे की नगर कौंसिल द्वारा जी टी रोड पर स्थित गुलजार मोटर्स के शोरूम ,प्लेटटिनम होंडा के शोरूम व मैरिज पैलेस व अन्य कई आधारों को सील लगा दी इस मौके अधिकारियों ने बताया कि जिन आधारों को सील लगाई गई है उनका प्रॉपर्टी टैक्स लाखों रुपए में बकाया है
क्या कहना है दोराहा नगर कौंसिल के कार्य सादक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल का
जब इस मामले के संबंध में कार्य सादिक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुलजार मोटर्स का प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया करीब 7 लख रुपए होगा वहीं अन्य के भी बकाया लाखों में हैं उन्होंने बताया कि इन सभी को कई कई नोटिस भेजे गए हैं परंतु इन लोगों द्वारा पैसा जमा नहीं करवाया गया जिसके चलते विभाग द्वारा आज सख्त कार्रवाई की गई है वहीं उन्होंने लोगों से अपील करी के लोग अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा के ऐसी कार्रवाई से बच सकते हैं
फोटो मैं सील लगते अधिकारी