सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा के विद्यार्थियों ने 5 वीं व 8 वीं बोर्ड के नतीजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा के विद्यार्थियों ने 5 वीं व 8 वीं बोर्ड के नतीजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दोराहा लुधियाना 5 अप्रैल (मुदित मोहिंदरा)

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित पांचवीं व आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों में सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने पांचवीं व आठवीं बोर्ड के नतीजों में शानदार प्रदर्शन कर अपने माता-पिता व संस्था का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतिश गुसाई ने बताया कि इस परिणाम में पांचवीं कक्षा के छात्र अब्दुल खालिक पुत्र ताहिर हुसैन ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, महक पुत्री मनोज सिंह व सृष्टि पांडे पुत्री पवन कुमार पांडे ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा राखी पुत्री मनोज कुमार सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार आठवीं कक्षा की छात्रा मनरूप पुत्री हरजिंदर सिंह ने 88.3 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, आयुष शर्मा पुत्र वरिंदर कुमार व आदर्श गौतम पुत्र अरुण कुमार ने 85.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा मखीरा सिंह पुत्र जसविंदर सिंह ने 84.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें