ग्रीनव्यू स्कूल बेगोवाल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
दोराहा लुधियाना 5 अप्रैल (मुदित मोहिंद्रा) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा का ग्रीनव्यू मॉडल हाई स्कूल बेगोवाल का नतीजा शत प्रतिशत रहा। स्कूल की प्रबंधन समिति ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सुखमनजोत कौर ने 96%, जसकीरत सिंह ने 95%, दिव्य विश्व भारती ने 94%, गुरलीन कौर ने 93.5%, अर्सप्रीत कौर और कुशलीन कौर ने 92%, अमनजोत कौर ने 91% और नवनीत कौर ने 90% अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य मझैल सिंह ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों को भविष्य में और भी अधिक मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रछपाल सिंह मांगट, प्रशासक रणबीर सिंह मांगट, मनदीप सिंह मांगट, सुखविंदर कौर, रामदास सिंह, रूपिंदरजीत कौर, परमिंदर कौर, जसवीर कौर, समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो में छात्रों के साथ स्कूल स्टाफ