स्कूल ऑफ इमीनेंस दोराहा में चार दिवारी और कमरों का हल्का विधायक ने किया उद्घाटन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • स्कूल ऑफ इमीनेंस दोराहा में चार दिवारी और कमरों का हल्का विधायक ने किया उद्घाटन

दोराहा लुधियाना 25 अप्रैल

आज स्कूल ऑफ इमीनेंस दोराहा में करीब 50 लाख रुपए की लागत से तैयार हुई चार कमरे व चार दवारी का उद्घाटन हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा द्वारा किया गया इस मौके उन के स्कूल में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया इस मौके स्कूल स्टाफ द्वारा हलका विधायक को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया इस मौके पत्रकारों से बातचीत करते हुए हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने कहा कि यह पहली पंजाब सरकार है जो शिक्षा का स्तर ऊंचा उठने के लिए प्रयास कर रही है वहीं उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से अपना कल सुधारा जा सकता है वहीं इस मौके स्कूल विद्यार्थियों द्वारा सभ्यचारक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल हरविंदर रूप राय ने सभी आए हुए गण मान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया इस मौके हलका विधायक के साथ मुख्य रूप से दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू, मंगा जर्मन, आल ट्रेड यूनियन के प्रधान बॉबी तिवारी, बोबी कपिला,पार्षद कुलवंत सिंह कालू, दोराहा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह काला, स्कूल स्टाफ में जसवीर कौर, मैडम गुरुइकवाल कौर, और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की टीम उपस्थित हुए

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें