मंत्री मुंडिया के गनमैन की भेद भरे हालत में मौत परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
मामला प्रेम संबंधों का
दोराहा लुधियाना 27 अप्रैल
आज दोराहा के साथ लगते गांव रामपुर में मंत्री मुंडिया के गनमैन गुरकीरत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई प्राथमिक जांच में पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है वहीं मृतक गनमैन के परिवार वालों द्वारा इस हत्या बताया जा रहा है क्योंकि यहां पर गनमैन की मौत हुई है वह घर गनमैन की प्रेमिका का था
क्या है पूरा मामला
बता दे कि मंत्री मुंडिया के गनमैन गुरकीरत सिंह की लाश गांव रामपुर में स्वर्गीय जसपाल सिंह के घर मिला जहां उसकी मौत कार्बाइन से गोली चलने से हुई जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची वहीं पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है
लाश को उठाने पर भड़के घर वाले
जैसे ही मृतक गनमैन की लाश को पुलिस द्वारा उठने लगी तो मृत्यु के परिवार द्वारा गंभीर दोष लगा विरोध किया गया वह काफी लंबा समय तक गरमा गर्मी के बाद परिवार ने लाश को उठाने दिया
मृतक गनमैन की मां दलजीत कौर ने लगाए गंभीर आरोप
गांव रामपुर में जहां गनमैन गुरकीरत सिंह की लाश मिली वह घर स्वर्गीय जसपाल सिंह का है वहीं मृत्यु की मां ने आरोप लगाए कि उनके बेटे के जसपाल सिंह की पुत्री के साथ प्रेम संबंध थे आज भी घटना पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसका कत्ल हुआ है
क्या कहना है डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा का
घटनास्थल पर उपस्थित डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा से जब इस मामले के संबंध में बात की गई तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की के गुरकीरत सिंह मंत्री मुंडिया के साथ काम कर रहा था उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की जहां गनमैन की लाश मिली है वह स्वर्गीय जसपाल सिंह का घर है वहीं उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से लग रहा है कि गनमैन द्वारा आत्महत्या की गई है परंतु परिवार द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिसके तहत परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और लाश को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है और जो भी बनती कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी