ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक सेंटर साहनेवाल विश्व वातावरण दिवस मनाया गया

दोराहा लुधियाना 6 जून
ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक सेंटर साहनेवाल में आज साप्ताहिक योग, भोग और मुरली क्लास के बाद विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । केन्द्र संचालिका दीदी मीनाक्षी ने पर्यावरण की समस्या और उसके समाधान पर रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। संगत को अपने आस पास ,घर में ( गमले में ) कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी अच्छी तरह परवरिश करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज आश्रम में वनमहोत्सव शिविर का आयोजन किया गया ।