करोड रुपए की लागत से हल्का पायल की 36 सड़कों का जल्द होगा नवीनीकरण
दोराहा से रामपुर तक जाती दक्षिणी बाइपास रोड के लिए रेलवे के मुख्य दफ्तर के सामने हल्का विधायक लगाएंगे धरना 

दोराहा लुधियाना 26 जून
आज दोराहा में हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा द्वारा ब्लॉक दोराहा अधीन आती 36 सड़कों को करोड़ों रुपए की लागत से बनाने की जानकारी दी गई इस मौके विधायक गयासपुरा ने कहा कि हल्का पायल में इन 36 सड़कों का नवीनीकरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा इस मौके हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले इन सड़कों की हालत बहुत खस्ता चली आ रही है और अब आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जल्द इन सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है जिस पर करोड़ों रुपए का खर्चा आएगा उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा ही विकास के लिए प्रयास करती रहेगी
वही दोराहा से रामपुर तक दक्षिणी बाइपास रोड की खस्ता हालत के बारे में पूछे सवाल पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एनओसी देने की बात पहले भी कहीं जा चुकी है और बिट्टू एनओसी लेकर सड़क बनाने का काम शुरू करें उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सड़क नहीं बनी तो वह अंबाला में रेलवे के मुख्य दफ्तर के आगे जल्द ही धरना देंगे और अगर तब भी बात ना बनी तो रेलवे ट्रैक को रोका जाएगा इस मौके उनके साथ दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू, ऑल ट्रेड यूनियन दोराहा के प्रधान बॉबी तिवारी , बॉबी कपिल, पार्षद हरनेक सिंह, राणा कुनर व अन्य उपस्थित हुए