दोराहा पुलिस ने 6 किलो भुक्की चूरा पोस्त सहित दो को किया काबू 
दोराहा लुधियाना 30 जून
दोराहा पुलिस द्वारा एक ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें से 6 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव कद्दों की तरफ जा रहे थे तो गांव कद्दो लिंक रोड पर उन्हें एक कैंटर ट्रक खड़ा दिखाई दिया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे पुलिस द्वारा कैंटर की तलाशी के दौरान उसमें से 6 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद की गई पुलिस ने कैंटर में सवार लखबीर सिंह निवासी गांव मकसूदडा और मलकीत सिंह निवासी लुधियाना को काबू कर मामला दर्ज कर लिया
फोटो मैं आरोपियों के साथ पुलिस पार्टी