गुरु नानक नेशनल कॉलेज के विद्यार्थी यूथ लीडरशिप कैंप में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुने गए
दोराहा लुधियाना 3 जुलाई
गुरु नानक नेशनल कॉलेज दोराहा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने यूथ लीडरशिप कैंप में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सर्वजीत कौर बराड़ ने बताया कि डीन एक्सटेंशन एक्टिविटीज डॉ. लवलीन बैंस के नेतृत्व में कॉलेज के पांच विद्यार्थियों नवनीत कौर, रोहित कुमार, युवराज सिंह, प्रियंका और अमनदीप सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा 21 जून से 27 जून 2025 तक आयोजित यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया। इस कैंप के दौरान बीकॉम पार्ट III की छात्रा नवनीत कौर ने विभिन्न शारीरिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह, बीए पार्ट III के विद्यार्थी रोहित कुमार ने अपने बेहतरीन स्टेज परफॉरमेंस और कम्युनिकेशन स्किल्स को उजागर करते हुए बेस्ट स्टेज परफॉरमेंस अवार्ड जीता। उल्लेखनीय है कि युवा कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुखजिंदर सिंह और सहायक निदेशक डॉ. तेजिंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सर्वजीत कौर बराड़ ने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स. हरप्रताप सिंह बराड़, महासचिव डॉ. पवित्रपाल सिंह पांगली, पदाधिकारियों, सदस्यों और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सर्वजीत कौर बराड़ ने प्रो. दीपाली और प्रो. हिना रानी, संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।