हलका विधायक ने रेलवे फाटक के नजदीक लगाया धरना किया रोष प्रदर्शन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हलका विधायक ने रेलवे फाटक के नजदीक लगाया धरना किया रोष प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू व केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

दिए गए वक्त पर नहीं बना पुल तो रेलवे ट्रैक पर देंगे धरना हलका विधायक

दोराहा लुधियाना 30 जून

आज दोराहा के दक्षिणी बाइपास रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा द्वारा सड़क व पुल को लंबे समय से न बनने के रोष स्वरूप कई गांव के सरपंच पंचों को साथ लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व केंद्र सरकार के खिलाफ रोज प्रदर्शन कर धरना लगाया

इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार लंबे समय से दक्षिणी बाइपास पर बनाए जाने वाले पुल को नहीं बना रहे जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि बिट्टू जगह-जगह मुद्दे उठाने के लिए पहुंच जाता है परंतु पंजाब के लिए उसने कुछ नहीं किया विधायक ने कहा कि इस पुल के मुद्दे को लेकर भी बिट्टू ने आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की थी कि पंजाब सरकार द्वारा एनओसी नहीं दी गई जिसके चलते यह पुल नहीं बनाया जा रहा उन्होंने बिट्टू को चेतावनी देते हुए कहा कि अब तो पंजाब सरकार द्वारा कब की एनओसी दी गई है और अपने बनते हिस्से के पैसे भी जमा करवाए गए हैं अब बिट्टू पल क्यों नहीं बनवा रहा वहीं विधायक द्वारा लगाए धरना हटवाने के लिए सीनियर असिस्टेंट मैनेजर राजपुरा अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे वह उनके आश्वासन के बाद यह धरना हटाया गया

क्या कहना है सीनियर असिस्टेंट मैनेजर राजपुरा अमरजीत सिंह का

जब इस मामले के संबंध में अमरजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा की एन ओ सी में पहले कुछ त्रुटियां थीं परंतु अब आने वाले कुछ समय में पुल का कार्य शुरू हो जाएगा

वही विधायक द्वारा यह बात स्पष्ट कर दी गई के दिए गए समय और आश्वासन तक अगर इस पुल का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह रेलवे ट्रैक पर पक्के तौर पर धरना देंगे

फोटो मैं धरना देते विधायक ब अन्य

मांग पत्र दे

ते विधायक

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें