बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने मोदी सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है – प्रिंसिपल शर्मा
दोराहा, 16 नवंबर (प्रीति वर्मा ) – बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए भाजपा जिला खन्ना के महामंत्री प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों को देखकर उस पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की हर जगह सराहना हो रही है। प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश के हर राज्य में जनता की अपनी भाजपा सरकार होगी और सरकार जनता की राय के अनुसार फैसले लेगी। उन्होंने इस समय बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी भाजपा समर्थकों को बधाई दी।