यूरो किड्स एंड ड्रीम बैरी कॉन्वेंट स्कूल, दोराहा में बाल दिवस मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूरो किड्स एंड ड्रीम बैरी कॉन्वेंट स्कूल, दोराहा में बाल दिवस मनाया गया

दोराहा, 16 नवंबर ( प्रीति वर्मा ) दोराहा शहर की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था यूरो किड्स एंड ड्रीम बैरी कॉन्वेंट स्कूल, दोराहा में प्रबंध निदेशक रजत शर्मा के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुरिंदरपाल कौर ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और बताया कि हर साल 14 नवंबर को देश में बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है, जिन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। बाल दिवस पर स्कूल की ओर से बच्चों को विभिन्न उपहार वितरित किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न गीत गाकर और नृत्य करके उनका मनोरंजन करके बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक रजत शर्मा और प्रधानाचार्या सुरिंदरपाल कौर ने बच्चों से केक कटवाया और उन्हें बाल दिवस की बधाई दी। इस समय मुख्य अतिथि चेयरमैन जतिंदर शर्मा, डायरेक्टर नीरज शर्मा, सुमन शर्मा, सोनिया शर्मा, शुभम शर्मा, प्रिंसिपल सुरिंदरपाल कौर के अलावा अमनदीप कौर, जसविंदर कौर, कोमल शर्मा, नवप्रीत कौर, जशप्रीत कौर, नवदीप कौर, मुश्कान भाटिया, राजविंदर कौर, बलजीत कौर, सरबजीत कौर, मीनू, राजू सिंह, गुरविंदर सिंह और इंद्रजीत सिंह आदि थे।

 

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें