दोराहा पुलिस द्वारा 7 ग्राम हेरोइन सहित एक को किया काबू
दोराहा लुधियाना 9 जनवरी ( प्रीति वर्मा )
दोराहा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान बोपाराय रोड पर शक की बिना पर एक व्यक्ति को काबू कर उसे 7 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया
इस संबंध में जानकारी देते हुए एस एच ओ दोराहा आकाश दत्त ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित बोपाराय रोड पर गश्त कर रहे थे जैसे ही वह गुरु हरकृष्ण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति पर उनको शक हुआ जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा उस व्यक्ति को काबू कर तलाशी के दौरान उस से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया वहीं आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह पुत्र शिंदर सिंह निवासी गांव चनकोइयां खुर्द के रूप में हुई