दोराहा नगर कौंसिल के सीनियर उप प्रधान बने कुलवंत सिंह, प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने करवाया मुंह मीठा 
दोराहा लुधियाना 9 जनवरी ( प्रीति वर्मा )
आज दोराहा नगर कौंसिल दफ्तर में पार्षदों की मीटिंग हुई जिसमें सर्व समिति से दोराहा नगर कौंसिल का सीनियर उप प्रधान कुलवंत सिंह को चुना गया
इस मौके दोराहा नगर कौंसिल में एसडीएम पायल प्रदीप बैंस की देखरेख में सीनियर प्रधान का चुनाव हुआ इस मौके कुलवंत सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया वहीं इस मौके बातचीत करते हुए सीनियर प्रधान कुलवंत सिंह ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे वह शहर के विकास कार्यों के लिए पूरे जतन करेंगे इस मौके प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू द्वारा उनका मुंह मीठा करवाया गया और बधाई दी गई इस मौके दोराहा नगर कौंसिल के कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल, पार्षद रणजीत सिंह ,पार्षद काका बाजवा ,पार्षद नवजीत सिंह, पार्षद राजेंद्र गहिर, पार्षद विपिन सेठी ,पार्षद प्रिया शर्मा, पार्षद रुचि बैक्टर ,पार्षद हरनेक सिंह व अन्य उपस्थित हुए
फोटो मैं मुंह मीठा करवाते प्रधान पप्पू