दोराहा पुलिस ने 101 चाइना डोर के गट्टू सहित एक को किया काबू 
दोराहा लुधियाना 14 जनवरी ( प्रीति वर्मा )
दोराहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 101 चाइना डोर बरामद की हैं, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ दोराहा आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडी गोबिंदगढ़ का रहने वाला रोहित महतो युवक दोराहा में अलग-अलग दुकानदारों को चाइना डोर की सप्लाई करने आ रहा है, जिस पर दोराहा थाने के एएसआई लखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के स्कूटी पर पड़े थैलों मैं से 101 चाइना डोर के गट्टू बरामद किए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह व्यक्ति यह खूनी डोर किस किस दुकानदार को देता था।