दोराहा में नशों के प्रति प जागरूक करने के लिए हलका विधायक ने निकाली रैली सैकड़ो वर्कर और शहर निवासी हुए शामिल 
दोराहा लुधियाना 17 जनवरी ( प्रीति वर्मा )
पंजाब सरकार द्वारा चलाई मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा की अगवाई में दोराहा के मुख्य बाजार रेलवे रोड पर नशों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई यह रैली रेलवे रोड से होते हुए बेअंत सिंह चौक तक पहुंची इस मौके बातचीत करते हुए हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए दिन-रात एक कर रही है और नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है आज की रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशों के प्रति जागरूक करना है वहीं दोराहा नगर काउंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने कहा कि नशा हमारे नौजवान पीढ़ी को खा रहा है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए हम सबको एक जुट होकर इस से लड़ना पड़ेगा