दोराहा में कार सवार पर चली गोली बाल बाल बचा गाड़ी दौड़कर बचाई जान पुलिस कर रही है मामले की जांच
दोराहा लुधियाना 24 जनवरी ( प्रीति वर्मा )

आज दोराहा के दक्षिणी बाइपास रोड पर इनोवा कार सवार व्यक्ति पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया कार चालक द्वारा गाड़ी दौड़ा कर अपनी जान बचाई गई वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दी वही कार चालक जसवंत सिंह चीमा अकाली बारस पंजाब दा ने बताया कि वह अपनी कार में लुधियाना से दोराहा की तरफ आ रहे थे जैसे ही उनकी कार दोराहा नजदीक गुरथली पुल के पास पहुंची तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति ने उनकी कार को रोकने की कोशिश करी और जैसी उन्होंने कार दौड़ाई तो मोटरसाइकिल स्वरों ने उनकी कार पर गोली चला दी जो कि उनके कार के पिछले दरवाजे में लगी वह उन्होंने वहां से अपनी कार दौड़ ली व पूरे मामले की सूचना दोराहा पहुंचकर पुलिस को दी जब इस मामले के संबंध में दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आ चुका है और वह मामले की जांच कर रहे हैं