पंजाब सरकार ने आज 10 लाख रुपये के फ्री इलाज की शुरुआत की, इलाके के विधायक  ने आतिशबाजी करके मनाई खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब सरकार ने आज 10 लाख रुपये के फ्री इलाज की शुरुआत की, इलाके के विधायक  ने आतिशबाजी करके मनाई खुशी

दोराहा लुधियाना 22 जनवरी ( प्रीति वर्मा )
आज पंजाब सरकार ने 10 लाख रुपये के फ्री इलाज की शुरुआत की इसका ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने किया। इस मौके पर पायल इलाके के विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा की देखरेख में दोराहा म्युनिसिपल काउंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने दोराहा में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर शहर के लोगों और पार्टी वर्करों को लाइव दिखाया। वहीं, स्कीम के ऐलान के साथ ही इलाके के विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया। इस मौके पर विधायक गयासपुरा ने कहा कि 70 साल में किसी सरकार ने पंजाब के लोगों के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार लोगों को  बेहतर एजुकेशन और अच्छी हेल्थ फैसिलिटी देने के लिए पूरी वचन वध है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग का व्यक्ति किसी भी हॉस्पिटल में जाकर 10 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल फ्री करवा सकता है। और यह स्कीम आज से ही लागू है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने भगवंत मान सरकार की इस घोषणा की तारीफ की।
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें