दोराहा में 70 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का नींव पत्थर केंद्रीय राज्य रेल व फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रखा , सियासी मुद्दों पर भी बोले केंद्रीय रेल राज्य मंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा में 70 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का नींव पत्थर केंद्रीय राज्य रेल व फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रखा , सियासी मुद्दों पर भी बोले

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री
दोराहा लुधियाना 17 फरबरी ( प्रीति वर्मा )
आज दोराहा मैं 70 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का नींव पत्थर केंद्रीय राज्य रेल व फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रखा  यह प्रोजेक्ट कई वर्षों से लंबित था और रोपड़ की ओर जाने वाले फोरलेन प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है। इसके अटके रहने से पूरा सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहा था। शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
समारोह के दौरान बिट्टू ने कहा कि पुल बनने से दोराहा और आसपास के इलाकों को जाम से राहत मिलेगी और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार पंजाब में बिना किसी भेदभाव के इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ा रही है। वहीं उन्होंने मंच से हल्का विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा और दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू की प्रशंसा करी
मीडिया से बातचीत में बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मिली धमकी पर सवाल उठाते हुए इसकी गंभीर जांच की मांग की उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।
पंजाब की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने राज्य में “डबल इंजन सरकार” आने का दावा किया। अरविंद खन्ना के शिरोमणि अकाली दल में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला था। मोगा की नशा विरोधी रैली में अफसरों की मौजूदगी पर बिट्टू ने कहा कि असली मुद्दा नशे के खिलाफ लड़ाई है, जिस पर सभी दलों को एकजुट होना चाहिए।
वहीं उन्होंने यह भी बताया के ओवर ब्रिज का काम एक साल मैं मुकम्मल कर लिया जाएगा इस मौके दोराहा रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय ना होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा के जल्द ही रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे वहीं दोराहा रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ियां न रुकने की की बात पर उन्होंने कहा कि जब वह अगली बार दोराहा आयेंगे उस से पहले  सब रेल गाड़ियां इस स्टेशन पर रुकेगी वहीं भाजपा ओर अकाली दल के समझौते को लेकर चल रही चर्चाओं को सिरे से खारिज कर कहा कि भाजपा सभी सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस का घरेलू क्लेश कभी खत्म नहीं हो सकता वहीं इस मौके हल्का पायल के भाजपा कार्यकर्ता व पद अधिकारी उपस्थित हुए इस मौके प्रिंसिपल जतिंदर शर्मा , भाजपा सीनियर पद अधिकारी गेज राम वाल्मीकि , आशीष सूद , जगतार सिंह कूका, सपिंदर सिंह , कुलदीप सिंह सोमल , भजन सिंह चापडा, कुलजीत सिंह दीवा, प्रगट सिंह व अन्य उपस्थित हुए
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें